Bihar का सियासी पारा चढ़ा, Nitish Kumar की मीटिंग! Lalu Yadav अलर्ट! Delhi से Patna तक बैठकों का दौर…

Patna: Nitish Kumar को लेकर Bihar में अटकलबाजी का दौर जारी है। Nitish ने अपने नेताओं के साथ बैठक भी की। Lalu Yadav ने विधायकों को ताजा राजनीतिक हालात को देखते हुए अलर्ट रहने के निर्देश दिए। राबड़ी आवास पर चल रही बैठक के बीच अंदर से बाहर आई विधान पार्षद मुन्नी देवी ने बताया कि Lalu जी हमारे बाबूजी हैं।

Bihar में राजनीतिक घटनाक्रम बहुत तेजी से बदल रहे हैं। कहा जा रहा है कि राज्य में बड़ा खेल होने वाला है।  सियासी गलियारे में हलचल तेज है कि Nitish Kumar कभी भी कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, लालू यादव की पार्टी आरजेडी और कांग्रेस से दूरी बनाकर भाजपा के साथ एनडीए में चले जाएं। भाजपा नेता सुशील मोदी के एक बयान के बाद इसकी संभावना और बढ़ गई है।

lalu

विधायकों को अलर्ट रहने के ऑर्डर

Lalu Yadav ने विधायकों को ताजा राजनीतिक हालात को देखते हुए अलर्ट रहने के निर्देश दिए। राबड़ी आवास पर चल रही बैठक के बीच अंदर से बाहर आई विधान पार्षद मुन्नी देवी ने बताया कि लालू जी हमारे बाबूजी हैं। हम लोग के अभिभावक हैं। हम लोग उनसे मिलते रहते हैं।

मुख्यमंत्री Nitish की आवास पर JDU के नेताओं की बैठक

Patna में मुख्यमंत्री की आवास पर जदयू के नेताओं की बैठक बुलाई गई  है। Nitish Kumar ने अपने सहयोगी विजय चौधरी, ललन सिंह, संजय झा, संजय सिंह, उमेश कुशवाहा समेत कई विश्वासपात्र नेताओं को अपने आवास पर बुलाया है। हालांकि विजय चौधरी मुख्यमंत्री आवास से निकल चुके हैं लेकिन निकलते वक्त उन्होंने मीडिया से दूरी बना ली और किसी सवाल का कोई जवाब नहीं दिया।

इससे पहले Lalu Yadav की बेटी रोहिणी आचार्य ने Nitish Kumar पर इशारा करते हुए Tweet किया था।  Social Media Platform X पर रोहिणी आचार्य ने Nitish Kumar पर काफी गंभीर आरोप लगाए। बुधवार को Nitish Kumar ने कर्पूरी जयंती समारोह के दौरान राजनीति में परिवारवाद पर बड़ा अटैक किया था।  वहीं पीएम मोदी की तारीफ की थी।  कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से नवाजे जाने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री की सराहना भी की।

कर्पूरी ठाकुर के बहाने कहा कि उन्होंने अपने परिवार को राजनीति में आगे नहीं बढ़ाया। उनके रास्ते पर चलते हुए मैंने भी अपने परिवार को आगे नहीं बढ़ाया।  लेकिन कुछ नेता ऐसे हैं जो खुद तो है ही, अपने बेटा को भी राजनीति में स्थापित करना चाहते हैं। माना जा रहा है कि उसके बाद राजद आरजेडी  के बीच तनातनी उत्पन्न हो गई है। इसी संदर्भ में रोहिणी ने ट्वीट किया था। लेकिन थोड़ी देर बाद उन्होंने को डिलीट कर  दिया।

nitish

इधर कहा जा रहा है कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को दिल्ली तलब किया गया है। सम्राट चौधरी फ्लाइट से Delhi जा रहे हैं। उसी फ्लाइट में JDU के Tyagi भी दिल्ली जा रहे हैं। सुशील मोदी दिल्ली में हैं। सम्राट चौधरी, सुशील मोदी और बिहार के अन्य नेताओं के  साथ भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की बड़ी बैठक होने की संभावना जताई जा रही है।

इस बीच बड़ी खबर यह है कि Nitish और Lalu के करीबी अली अशरफ फातमी में सीएम हाउस पहुंचे हैं। फातमी दोनों नेताओं के चहेते हैं। माना जा रहा है कि Lalu yadav की तरफ से Nitish के लिए संदेश लेकर गए हैं और उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं।

modi

Leave a Comment