इस 7-Seater SUV का पूरे देश में भौकाल;कम नहीं हो रहा क्रेज, डिमांड ऐसी कि Company को बनानी पड़ी 1 लाख CAR

Mahindra SUV: SUV segment में Mahindra की गाड़ियां भौकाल मचा रही हैं।Mahindra ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।Mahindra की 7-Seater SUV इन दिनों डिमांड में चल रही है। लोगों में 7-seater SUV का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। 7-seater SUV की बढ़ती डिमांड को देखते हुए कंपनी को 1 लाख Cars और बनानी पड़ी हैं। सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV में से एक Scorpio N ने देश में 1 लाख यूनिट उत्पादन का आंकड़ा पार कर लिया है। इसे जून 2022 में लॉन्च किया गया था। यह पेट्रोल और डीजल दोनों पावरट्रेन options में उपलब्ध है।

Mahindra ने हाल ही में एक बयान में इस बात की पुष्टि की है कि Scorpio-N ने 1 लाख यूनिट्स का प्रोडक्शन माइलस्टोन हासिल कर लिया है। वहीं, इस 7-seater SUV की कीमत भी काफी कम है और लुक और डिजाइन का तो क्या ही कहना। भारत में इसकी कीमतें 13.60 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये से शुरू होती है। आइए जरा विस्तार में जानते हैं इसकी कीमत (Mahindra 7-seater SUV Price)और फीचर्स की पूरी डिटेल।

mahindra

इस 7 Seater SUV कीमत क्या है?

भारतीय बाजार में इस Three-line SUV की कीमतें 13.60 लाख रुपये से शुरू होती हैं और 24.54 लाख रुपये तक जाती है। यह सभी कीमतें, एक्स-शोरूम की हैं।

Variants और Color options

Mahindra इस Tata Harrier-Raival को पांच Variants Z2, Z4, Z6, Z8 और Z8L में पेश करती है। इस SUV को सात कलर Option में पेश किया जाता है।

car

इंजन पावरट्रेन

SUV के इंजन पावरट्रेन की बात करें तो Scorpio-N को 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन और 2.2-लीटर डीजल इंजन के साथ पेश किया गया है। इसमें लगा पहला इंजन 198bhp की पावर और 380Nm का torque जेनरेट करने में सक्षम है। वहीं, इसमें लगा दूसरा इंजन 173bhp की पावर और 400Nm का torque जेनरेट करता है। transmission option की बात करें तो इसमें ऑप्शनल 4Xplor सिस्टम के साथ 6-स्पीड Manual और 6-स्पीड automatic gearbox देखने को मिलता है।

Mahindra Scorpio-N की कीमत में बढ़ोतरी

Mahindra ने हाल ही में Scorpio-N की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इसकी कीमतों में Company ने 39,300 रुपये की बढ़ोतरी की है। Mahindra Scorpio-N की बढ़ी हुई कीमतें जनवरी 2024 से लागू हैं।

7

Leave a Comment