Bihar Diwas 2024: बिहार दिवस की धूम, Patna से लेकर Delhi तक, विदेशों में भी मनाया जाता है…

Bihar Diwas 2024: आज बिहार दिवस है। बिहार दिवस 2024… 22 मार्च का दिन। यही वो तारीख है जब बिहार का जन्म हुआ था। आज से 112 साल पहले। जब भारत के नक्शे पर Bihar एक राज्य के रूप में उभरा था। एक दशक से ज्यादा समय से हर साल 22 March को Bihar Diwas के रूप में मनाया जाता है।

इस दिन पब्लिक होलिडे होता है। पूरे राज्य में छुट्टियां होती हैं। आज बिहार 112 साल का हो गया। इस मौके पर हम आपको बिहार के बारे में कुछ ऐसी बातें बता रहे हैं, जो शायद आप न जानते हों। इसे बिहार का जेनरल नॉलेज भी कह सकते हैं। क्योंकि ऐसे सवाल अक्सर बीपीएससी की परीक्षाओं में पूछ लिए जाते हैं।

Top 15 Bihar GK Fact: 

1: बिहार राज्य कब बना?
British शासनकाल के दौरान 22 मार्च 1912 को बंगाल से अलग होकर बिहार राज्य का निर्माण हुआ था। तब तक बिहार बंगाल प्रोविंस का हिस्सा था। आजादी के बाद 1956 में बिहार का पुनर्गठन हुआ। यानी वो रूप मिला जिसमें राज्य आज है

2: बिहार का राजकीय फूल कौन सा है?
गेंदा बिहार का राजकीय फूल यानी Bihar State Flower है।

3: बिहार का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?
West Champaran बिहार का सबसे बड़ा जिला है। ये करीब 5228 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

4: बिहार का राजकीय पक्षी कौन सा है?
गौरैया (Sparrow) को State Bird of Bihar कहा गया है।

5: प्रसिद्ध बिहार आंदोलन कब शुरू हुआ था?
1974 में Bihar Movement की शुरुआत हुई थी। इसे जेपी आंदोलन के नाम से भी जाना जाता है। राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ ये छात्रों छेड़ा गया आंदोलन था।
6: बिहार का नाम बिहार क्यों पड़ा?
ऐसा माना जाता है कि उस क्षेत्र में बौद्ध समुदाय के लोगों (Viharas) की बड़ी संख्या के कारण राज्य का नाम बिहार पड़ा था। पुरातन काल में ये क्षेत्र बुद्धिज्म का महत्वपूर्ण केंद्र था।

7: बिहार की सीमा कितने राज्यों से मिलती है?
3 राज्यों से- पश्चिम बंगाल (पूर्व में), उत्तर प्रदेश (पश्चिम में) और झारखंड (दक्षिण में)।

8: बिहार का सबसे छोटा जिला कौन सा है?
Sheohar शिवहर का क्षेत्रफल 442.99 वर्ग किमी के करीब है।

9: बिहार की जनसंख्या कितनी है?
2011 की जनगणना के अनुसार बिहार की जनसंख्या 10,40,99,452 है। इस अनुसार जनसंख्या के हिसाब से बिहार देश में तीसरे स्थान पर है। इनमें पुरुषों की आबादी 5,42,78,157 और महिलाओं की आबादी 4,98,21,295 है।

10: बिहार का राजकीय चिन्ह क्या है?
State symbol of Bihar है- दो स्वास्तिक के बीच बोधि वृक्ष।

11: बिहार दिवस क्यों मनाया जाता है? बिहार दिवस पहली बार कब मनाया गया था?
पहली बार बिहार दिवस 2010 में मनाया गया था। ये बतौर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में ही हुआ था। 22 मार्च को बंगाल से अलग होकर बिहार अलग राज्य बना था। इसलिए इस तारीख को बिहार के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

12: बिहार दिवस किन देशों में मनाया जाता है?
अमेरिका के कैलीफोर्निया और न्यूजर्सी, ऑस्ट्रेलिया के सिडनी, दुबई, कतर, बहरीन, कनाडा, इंग्लैंड समेत कई देशों में वहां रहने वाले नॉन रेसिडेंट बिहारियों के लिए बिहार दिवस के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

13: बिहार में कितने जिले हैं? उन सबके नाम क्या हैं?
बिहार में कुल 38 जिले हैं। ये सभी जिले 1956 में ही बनाए गए थे। इनके नाम हैं- पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर (भाभा), बक्सर, सारण, सीवान, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, बेगूसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर (आरा), पटना, वैशाली, समस्तीपुर।

14: बिहार के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?
कृष्ण सिंह, बिहार के पहले CM थे। (First CM of Bihar)

15: बिहार के पहले राज्यपाल कौन थे?
जयरामदास दौलतराम बिहार के पहले गवर्नर थे। (First Governor of Bihar)

Leave a Comment

Exit mobile version