TATA की चौथी Electric Car लॉन्च हुई Tata Punch EV, 421 किमी की रेंज; जानिए कीमत

Tata Punch EV Launch: TATA Motors ने भारतीय बाजार में अपनी चौथी Electric Car launch की है। Compact SUV TATA Punch को दो अलग-अलग बैटरी पैक के साथ पेश किया गया है। सिंगल चार्ज में 421 KM तक का ड्राइविंग रेंज देने का दावा TAMO ने किया है।

TATA Motors की पंच को सेफ़्टी के मामले में 5 स्टार NCAP रेटिंग मिली है। Company का दावा है कि यह देश की सबसे सुरक्षित Electric Car (Safest EV) है। आकर्षक लुक और दमदार बैटरी पैक ऑफर करने वाली Tata Punch EV की शुरुआती Ex Showroom कीमत 10.99 लाख रुपए निर्धारित की गई है। इसका टॉप वेरिएंट 14.99 लाख रुपए तक जाता है।

TATA Motors ने इसकी आधिकारिक बुकिंग पहले ही शुरू कर दी थी। इस Electric SUV को TATA Motors के Authorised dealership और Authorised website के माध्यम से 21 हजार रुपए का टोकन अमाउंट देकर बुक किया जा सकता है। Company ने आज से इसकी Test Drive भी शुरू कर दी है। TATA Punch EV की डिलिवरी 22 January 2024 से शुरू कर दी है।

TATA Motors ने इसे नए प्योर EV Architecture पर तैयार किया है। ये नया Architecture कई मामलों में बेहद खास भी है। इसमें multiple battery pack और ड्राइविंग रेंज की सुविधा मिलेगी। Punch EV की बात करें तो ये SUV SUV Long Range और Standard Range Variant में पेश किया है, इसमें long range variant में 3 ट्रिम और Standard Range Variant में 5 ट्रिम शामिल हैं। Company इस SUV के साथ 3.3 kW की क्षमता का wallbox charger दे रही है। ये SUV sunroof और बिना sunroof दोनों ऑप्शन के साथ आती है।

Tata Punch EV Look and Design

नई TATA Punch EV काफी हद तक अपने ICE Model की ही तरह लुक दे रही है। लेकिन इसके फ्रंट में एंड टू एंड LED lights कंपनी ने दी है। इसमें अलग-अलग variant को एक स्पेशल Singnature color के साथ पेश किया गया है। साथ ही 16 इंच का alloy wheel दिया गया है, जो कि इसके साइड प्रोफाइल को बेहतर बनाता है।

Tata Punch EV Powertrain and range

Company ने Tata Punch EV को दो अलग-अलग बैटरी पैक के साथ पेश किया है, इसका 25kWh बैटरी पैक सिंगल चार्ज में 315 किलोमीटर तक का रेंज देता है, जबकि लांग रेंज वर्जन में कंपनी ने 35kWh की क्षमता का बैटरी पैक दिया है जो कि सिंगल चार्ज में 421 किलोमीटर तक का रेंज देती है। इसका लांग रेंज वर्जन 90kW का पावर और 190Nm का torque generated करता है, जबकि छोटे मोटर से लैस लोअर वर्जन 60kW की पावर और 114Nm का torque generated करता है।

Tata Punch EV के अलगअलग Variant के special features

  • Smart वेरिएंट में कंपनी ने LED headlamps, स्मार्ट डिजिटल DRL, Multi-Mode Regen electronic stability program (ESP) और 6 Airbag दिए हैं।
  • Adventure वेरिएंट में स्मार्ट के अलावा cornering के साथ front fog lamp, हरमन के 78 semi infotainment system, ऑटोहोल्ड के साथ EPB(केवल लांग रेंज), jeweled control knob (केवल लांग रेंज) और सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं।
  • Empowered वेरिएंट में 16 इंच के diamond cut alloy wheel, AQI Display के साथ air purifier, ऑटो फोल्ड ORVM, 17.78 सेमी डिजिटल डिस्प्ले, SOS फंक्शन, 26.03 semi infotainment system, dual tone body.
  • Empowered+ वेरिएंट में लैदर सीट्स, 360-डिग्री कैमरा, blind spot monitor, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, Arcade.ev ऐप सूट, वायरलेस फोन चार्जर और 03 सेमी का Digital Cockpit.

TATA Motors द्वारा पेश की गई EV

  • Tata Nexon EV
  • Tata Tigor EV
  • Tata Tiago EV
  • Tata Punch EV

Leave a Comment

Exit mobile version