आपका 1 Vote भारत के भविष्य को बचा सकता है…वोट आपकी आवाज़ है!

Lok Sabha Election 2024: ‘एक राष्ट्र शून्य चुनाव’, जो कोई भी अपनी आवाज उठाएगा उसे जेल होगी, भारत उत्तर कोरिया की तरह बन जाएगा, लेकिन आपका 1 Vote ☝ यह सब बदल सकता है।

जैसा कि हम सभी देख रहे हैं, हमारा प्यारा देश तानाशाही बनने के गंभीर खतरे में है – Main Media बिक चुका है, मणिपुर जल रहा है, चंडीगढ़ और सूरत में चुनावी धोखाधड़ी से लाखों लोगों के लोकतांत्रिक अधिकार छीन लिए गए।

बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान को बदलने कि घोषणा की जा रही है, किसानों पर रबड़ की गोलियां और आंसू गैस चलाई गई, हमारे Olympics पहलवानों को एक बलात्कारी के खिलाफ प्रदर्शन करने पर पीटा गया, विपक्षी नेता जैसे कि अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को बिना किसी सबूत के जेल में डाल दिया गया।

केजरीवाल को insulin समय पर नहीं दिया, जान से मारने की कोशिश है, Supreme Court के जजों पर दबाव है, ED और CBI बीजेपी के washing machine के कठपुतली बन गए हैं, बलात्कारियों का मालाओं से स्वागत किया जा रहा है।

भारत के इतिहास में सबसे बड़ा घोटाला – Electoral Bond घोटाला जनता से छिपाया गया, भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र हैं लेकिन अब विश्व की सबसे बड़ी तानाशाही बनने के कगार पर है।

 

ज़रा सोचिए भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, बाबा साहेब अंबेडकर और गांधीजी क्या सोचेंगे आज देश की यह हालत देख कर? क्या इसी दिन के लिए उन्होंने अपनी क़ुर्बानी दी थी? एक सत्ता के भूके राजनेता के लिए हम ये विरासत नहीं खो सकते। बहुत महत्वपूर्ण है कि हम भारत के लोग जागें इससे पहले कि देर हो जाए।

आप शिक्षा के लिए Vote दें, किसानों के लिए Vote दें, महिलाओं के अधिकारों के लिए Vote दें, पहलवानों के लिए वोट दें, नौकरियों के लिए वोट दें, स्कूलों के लिए वोट दें, मणिपुर के लिए Vote दें, लद्दाख के लिए वोट दें।

ऐसे नेता के लिए वोट दें जिनमें Press conference देने की हिम्मत हो, ऐसे नेता के लिए वोट दें जो झूठी guarantees न देता हो, ऐसे नेता के लिए वोट दें जो पढ़ा लिखा और विनम्र हों और सबसे महत्वपूर्ण: लोकतंत्र के लिए वोट दें, India के लिए वोट दें।

याद रखें, अगर भारत पूरी तरह से तानाशाही बन जाता है, आपकी आवाज हमेशा के लिए दबा दी जाएगी, social media पूरी तरह से सरकार द्वारा नियंत्रित होगा, किसी भी मुद्दे पर कभी भी प्रदर्शन की अनुमति नहीं होगी।

आप क्या खाते हैं, क्या पहनते हैं, क्या देखते हैं, यह सब सरकार द्वारा नियंत्रित होगा, जो सूरत और चंडीगढ़ में हुआ, वो पूरे हिंदुस्तान में होगा।

इस संदेश को पूरे भारत के लोगों तक पहुंचा दें। आइए जनता की ताक़त दिखाए, हम अपने संविधान को नहीं बदलने देंगे, हम अपने प्यारे देश को बचाएँगे । हम यह संदेश सभी 140 करोड़ मतदाताओं तक पहुँचाएंगे।

जय हिन्द, जय भारत

Leave a Comment

Exit mobile version